{"_id":"5a1eba944f1c1b97678bea63","slug":"91511963284-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
दूध विक्रेता के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। हथियारबंद बदमाशों ने नगर के मोहल्ला शहबाजपुर में पुलिस चौकी के सामने दूध व्यापारी के मकान में धावा बोलकर गृहस्वामी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर पांच लाख से अधिक का माल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार वालों को डंडों और तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। बुधवार शाम तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
घटना मंगलवार की रात करीब दो बजे नगर के मोहल्ला शहबाजपुर की है। करीब सात हथियारबंद बदमाशों ने चौकी से 50 कदम दूर स्थित दूध विक्रेता मुबारिक पुत्र ग्यास मोहम्मद के मकान पर धावा बोला। बदमाश घर की दीवार कूदकर अंदर घुसे और गृहस्वामी व उसकी पत्नी सलमा को बंधक बना लिया। विरोध करने पर डंडों और तमंचों की बटों से दंपति को जमकर पीटा। शोर की आवाज सुनकर घर में सो रहे उसके बच्चे जाग गए। बदमाशों ने उन्हें भी जमकर पीटा। सेफ के ताले तोड़कर उसमें रखी एक लाख दस हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण सहित लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। उन्होंने परिवार के लोगों के तीन मोबाइल भी लूट लिए। करीब पौन घंटा दहशत फैलाने के बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की चेतावनी देते हुए चले गए। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह जब घटना की जानकारी लोगों को हुई तो मौके पर काफी भीड़ लग गई। नगर में हुई डकैती की घटना से नागरिकों में दहशत व्याप्त है।
---
किसी करीबी ने दिया सुराग
लूटपाट की सनसनीखेज घटना में परिवार के किसी करीबी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। परिवार ने पुलिस को बताया कि लूटपाट के दौरान बदमाश किसी से मोबाइल पर लगातार बात कर रहे थे। वह कह रहे थे कि घर में तुम्हारे बताने के मुताबिक नकदी नहीं मिली। वहीं, परिवार ने भी एक शख्स की पहचान का दावा करते हुए उसका नाम पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
---
लूट का मामला है। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- मोहम्मद इरफान खान, सीओ सहसवान