फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रेलवे की जमीन पर बना रखा था गैस गोदाम

रेलवे की जमीन पर बना रखा था गैस गोदाम

Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर बना रखा था गैस गोदाम
बदायूं। पॉश इलाके के बीच रेलवे की जमीन पर गोदाम बनाकर सिलेंडर बेचने के मामले में आरपीएफ ने बीना हिंदुस्तान गैस एजेंसी के मैनजर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके से आरपीएफ ने 167 सिलेंडरों से भरे दो वाहन भी सीज किए हैं। नेकपुर फाटक स्थित बीना हिंदुस्तान गैस एजेंसी का गोदाम शहर से पांच किलोमीटर दूर चौराहा पर है। दूरी होने की वजह से एजेंसी संचालक ने फाटक के पास खाली पड़ी रेलवे की जमीन को गोदाम बना रखा था। यहीं से सिलेंडरों की सप्लाई होती थी। रिहायशी इलाके के बीच गोदाम होने से लोगों के सिर पर खतरा मंडरा रहा था। वहीं मोहल्ले के लोग भी इससे परेशान थे। सोमवार सुबह जानकारी पर आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर उदय राज, एएसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबिल रामजन्म, कैलाश और हीरालाल ने मौके पर जाकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से 167 सिलेडरों से भरे दो वाहन आरपीएफ ने अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिए। आरपीएफ के मुताबिक, गैस एजेंसी के मैनेजर रंजीत, सिविल लाइंस का रहने वाले छोटू और संजय को हिरासत में लिया गया हे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। --
विज्ञापन

रेलवे की जमीन का बिना अधिकार दुरुपयोग हो रहा था। टीम ने मौके पर जाकर तीन लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जब्त वाहन भी कब्जे में ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

-हरेंद्र सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed