फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   82 thousand fake and 97720 real currency recovered

82 हजार की नकली और 97720 असली करेंसी बरामद

Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
82 thousand fake and 97720 real currency recovered
नकली करेंंसी - फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों से खपाए जा रहे थे नकली नोट
विज्ञापन

नकली नोटों की खपत यहां पिछले कई सालों से की जा रही थी। बरेली की मीरगंज कस्बे में नकली नोट प्रिंट किए जाते थे। नकली नोट असली रुपयों की गड्डी के बीच में रखकर चलाए जाते थे। पुलिस ने पकड़े गए सौदागरों से 82 हजार के नकली नोट और 97720 असली रुपये बरामद हुए। मंगलवार को पकड़े गए युवक कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिए गए। उनके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

एसपी सिटी कमल किशोर ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने रोडवेज के पास लावेला चौक के निकट एक गेस्ट हाउस में ठहरे चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास 82 हजार के नकली नोट बरामद हुए, जिनमें दो हजार, पांच सौ और सौ के नोट शामिल हैं। चारों युवकों से करीब एक लाख रुपये असली बरामद हुए। पकड़े जाने वाले बरेली जिले के मीरगंज कस्बा के मोहल्ला सराय खां निवासी आमिर अहमद, रहीश, इरशाद और नासिर हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पकड़े गए युवक पिछले कई सालों ने यहां नकली नोट खपा रहे थे। यह गैंग पूरे बरेली मंडल समेत समूचे प्रदेश में नकली नोटों की सप्लाई करता है। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस गैंग के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलीं हैं, जिनके आधार पर छानबीन की जा रही है। मंगलवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed