{"_id":"585038ee4f1c1bad5d649d34","slug":"82-department-of-borrowers-cut-electricity-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने 82 बकायेदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग ने 82 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
बदायूं ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के दौरान 4.91 लाख रुपये वसूले गए
विद्युत वितरण खंड द्वितीय की ओर से मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान बकाया अदा न करने वाले 82 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 4.91 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।
मंगलवार को बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना के तहत 68 नलकूप कनेक्शनधारी किसानों ने पंजीकरण कराया। अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि बुधवार को भी अभियान चलाया लाएगा। बुधवार को विभाग की ओर से कुंवरगांव, ककराला, नागरझूना और रहमा विद्युत उपकेंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में बकायेदार 500 के पुराने नोटों से बिल का भुगतान कर सकते हैं। उपभोक्ताओं के पास 15 दिसंबर तक पुराने 500 के नोटों से बिल जमा करने का मौका है।