फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भाजपा नेता ने महिला सिपाही से अभद्रता, वर्दी उतरवाने की धमकी

भाजपा नेता ने महिला सिपाही से अभद्रता, वर्दी उतरवाने की धमकी

Fri, 31 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने महिला सिपाही से अभद्रता, वर्दी उतरवाने की धमकी
भाजपा नेता ने महिला सिपाही से की अभद्रता, वर्दी उतरवाने की धमकी
विज्ञापन

जरीफनगर थाने में दिखाई दबंगई, तमाशबीन बना रहा थाना स्टाफ
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जरीफनगर थाने में शुक्रवार सुबह भाजपा के एक छुटभइया नेता ने महिला कांस्टेबल को जमकर अपमानित किया। उससे अभद्रता की और विरोध करने पर उसे वर्दी उतरवाने की धमकी भी दे डाली। वहीं इस दौरान थाना स्टाफ तमाशबीन बना खड़ा देखता रहा।
महिला कांस्टेबल का कसूर इतना था कि उसने थाने पहुंचे भाजपा के छुटभइया नेता से आगंतुक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कह दिया। यह बात शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। उस समय ग्रामीण इलाका निवासी खुद को भाजपा नेता बताने बाला व्यक्ति जरीफनगर थाने पहुंचा। उस दौरान थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए छुटभैये नेता से आगंतुक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को कहा। इस पर भाजपा नेता बिगड़ गया। बोला तेरी हिम्मत कैसे हुई, रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने की। तेरी खड़े-खड़े वर्दी उतरवा दूंगा। भाजपा नेता के बोल सुनकर थाने में मौजूद कर्मचारी एकत्र हो गए। परंतु किसी ने विरोध करने की जहमत नहीं उठाई। सभी तमाशबीन बने खड़े देखते रहे। जब महिला सिपाही ने इसकी शिकायत एसएसपी से करने की बात कही तब भाजपा नेता का पारा उतर गया। फिर उसने कमरे में जाकर महिला सिपाही से माफी मांग ली।
विज्ञापन


वर्जन--
मैं उस समय अपने आवास में खाना खाने गया था। भाजपा नेता थाने आता जाता रहता था। महिला ने उसका नाम पूछा और पता पूछा, इस पर वह समझा पता नहीं क्या बात हो गई। थोड़ी हॉटटॉक हो गई थी। बाद में उसने माफी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed