{"_id":"5aca2df54f1c1b496b8b4639","slug":"81523199477-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी के जरावन गांव में डकैती, डेढ़ लाख की संपत्ति लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्सी के जरावन गांव में डकैती, डेढ़ लाख की संपत्ति लूटी
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)।
जरावन गांव में शनिवार रात सशस्त्र बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। खंभे के सहारे बदमाश घर में घुस गए और 60 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति समेत चार लोगों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें वृद्धा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
ग्रामवासी मोहकम जाटव का घर गांव के पश्चिम दिशा में है। शनिवार रात करीब 12 बजे आठ बदमाश उनके घर के पीछे लगे बिजली के खंभे के सहारे घुस आए। सबसे पहले बदमाशों ने घर की छत पर सो रहे मोहकम के बेटे आशाराम (35) और उसकी पत्नी पूजा (30) को पकड़ लिया। फिर छत पर ही उनको लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। दंपति को वहीं बंधक बनाकर डाल दिया। छह बदमाश घर में उतर गए। जबकि दो दंपति के पास खड़े रहकर आस-पास नजर बनाए रहे। इधर, घर में घुसे बदमाशों ने कमरे में रखे बक्से से साठ हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण अपने कब्जे में ले लिए। खटपट की आवाज सुनकर घर के मुखिया मोहकम (70) और उनकी पत्नी लज्जावती (65) की आंख खुल गई। उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी बदमाशों को उनकी भी पिटाई कर दी। मां-बाप को बचाने दौड़े छोटे बेटे मनोज (30) को भी बदमाशों ने दबोच लिया। उन्हें पीट-पीटकर घायल कर दिया। मोहकम के परिवार में चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जाग गए। तभी बदमाश मौके से फरार हो गए। मोहल्ला वासियों ने घटना की जानकारी डॉयल 100 को दी। बाद में गांव पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुला कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। इंस्पेक्टर बिल्सी कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि अभी उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
मकान निर्माण को घर में रखी थी नकदी
बिल्सी। मोहकम ने मेहनत की कमाई से मकान बनवाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन लिंटर पड़ने को रह गया था। तब तक बदमाश उनकी सारी कमाई लूट ले गए।
बिल्सी पुलिस को काला शनिवार बिल्सी। थाना क्षेत्र के ग्राम जरावन में मोहकम के यहां हुई लूटपाट की वारदात का दिन शनिवार था। इससे पहले 10 मार्च की रात इसी गांव के मुन्नालाल जाटव के घर आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस घटना का दिन भी शनिवार था।
विज्ञापन
चुनौती बनती जा रही हैं लूटपाट की घटनाएं
बिल्सी (बदायूं)। पुलिस की निष्क्रियता के चलते इन दिनों क्षेत्र में सशस्त्र बदमाशों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। जो मौका पाते ही घटना को अंजाम दे देते हैं। बदमाशों के सामने पुलिस बौनी बन गई है, जिससे बदमाश लगातार क्षेत्र में अपनी दस्तक दे रहे है। बावजूद इसके पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है।
10 मार्च की रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने गांव जरावन निवासी मुन्नालाल के घर पर धावा बोल दिया था। उनके घर से नकदी और आभूषण लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने मुन्नालाल को लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया था। पिता को बचाने आई उनकी छोटी बेटी रीतू को भी बदमाशों ने घायल कर दिया। इस घटना की पुलिस ने पीड़िता विनेशा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई कि 20 मार्च की रात बदमाश थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी हरीशंकर के घर में घुस गए। बदमाशों ने हरीशंकर के पुत्र गौतम शर्मा को चारपाई पर ही दबोच लिया। उसके बाद उसकी मां दुर्गादेवी, विवाहिता बहन आशा देवी को पीटकर घायल कर दिया और घर में रखे 80 हजार रुपये और आभूषण लूट ले गए।
इससे पहले बदमाशों ने पड़ोसी गांव अहमदनगर असौली में गनेश सागर के घर धावा बोला था। वहां से गनेश की पत्नी गनेशी देवी से नाकफूल, पाजेब, जंजीर लूट ली। साथ ही कमरे में रखे बक्से से 10 हजार रुपये, अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, खंडुआ, कुंडल आदि लूट ले गए। यहां भी विरोध करने पर बदमाशों ने गनेश और बाबू को पीटकर घायल कर दिया। इसके अलावा गांव के जगदीश के यहां भी बदमाशों ने लूटपाट की है। पीड़ितों ने घटनाओं की सूचना पुलिस को दी, लेकिन आज तक किसी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।