फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दबंगों ने ढहाया मकान, दलितों को खदेड़ा

दबंगों ने ढहाया मकान, दलितों को खदेड़ा

Sat, 02 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने ढहाया मकान, दलितों को खदेड़ा
marpeet - फोटो : amar ujala
हथियारों से हमला कर लहूलुहान किया, फायरिंग भी की
विज्ञापन

बस्ती के पास मकान बनाने से थे नाराज, पांच पर रिपोर्ट


आसफपुर (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव टोडरपुर में शनिवार को बस्ती के नजदीक खेत में मकान बना रहे दलितों पर दबंगों ने धावा बोल दिया। करीब नौ लोग घायल हुए, आरोपी पक्ष के तीन लोग भी चुटैल हुए। मौके पर फायरिंग भी की गई। इस मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
टोडरपुर में भोले जाटव का खेत गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर है। भोले के छह बेटे पोपी सिंह, पान सिंह, मुन्नालाल, रघुवीर, हरीश्चन्द्र और रामनिवास हैं। इन लोगों का पुश्तैनी मकान गांव के बीच है। घर छोटा होने की वजह से यह लोग अपने खेत में नए मकान का निर्माण करा रहे थे। इसके लिए दो दिन पहले ही काम शुरू हुआ था। बताते हैं कि खेत के पास बनी बस्ती में अधिकतर यादव परिवार रहते हैं। इन्हें दलित वर्ग के लोगों का पड़ोस में मकान बनवाना नागवार गुजर रहा था। दो दिन पहले इन्होंने पानसिंह और पोपी से यहां मकान बनाने का विरोध किया था। बावजूद पोपी अपना खेत होने की वजह से नहीं माने और पुराने घर में कम जगह का वास्ता दकर निर्माण कराते रहे। शनिवार को भी खेत में निर्माण चल रहा था। आरोप है कि गांव के रंजीत यादव, नत्थू सिंह, पप्पू यादव अपने साथ करीब बारह लोगों को लेकर निर्माण स्थल पर आ गए। सभी के हाथ में लाठी-डंडे और असलहे थे। यह लोग निर्माण बंद कराने पर अड़ गए। इसका विरोध करने पर इन लोगों ने निर्माण ढहा दिया और परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची दलित परिवार की महिलाओं के साथ भी दबंगों ने मारपीट और अभद्रता की। घटना में दलित पक्ष की तीन महिलाओं सहित करीब नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में पान सिंह, मधु देवी, कविता, रोशनलाल, मुन्नी देवी, तथा लल्लाबाबू की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि यादव पक्ष के भी तीन लोगों को चोटें आई है। घटना की सूचना पर एसओ फैजगंज बेहटा आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां से घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद से गांव के दोनों पक्षों में तनाव है। इस वजह से गांव में आसफपुर चौकी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि रोशनलाल पुत्र भोगी जाटव की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोडरपुर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. एसपी सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed