{"_id":"59b03e9f4f1c1be47f8b473d","slug":"81504722591-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पांच शिक्षक, वेतन काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले पांच शिक्षक, वेतन काटा
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहसवान। एसडीएम हरिराम यादव ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर ऊधा का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हें छह अध्यापकों में पांच गैरहाजिर मिले। विद्यालय में बने शौचालय के दरवाजे टूटे हुए थे। बाउंड्री वाल न होने से विद्यालय में भीषण गंदगी थी। एसडीएम ने गैर हाजिर मिले अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर दी है।
एसडीएम हरिराम यादव बुधवार सुबह दस बजे प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर ऊधा जा पहुंचे। वहां छह अध्यापक तैनात हैं, जिनमें मात्र एक हेमंत कुमार उपस्थित थे। पांच शिक्षक सविता शंखधार, दीप्ति शर्मा, लक्षमन यादव, निसार अली और आलोक कुमार गैर हाजिर मिले। गैरहाजिर शिक्षकों के बारे में पूछने पर हेमंत कुमार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वहां बने शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं। शौचालय में गंदगी जमा थी। एसडीएम के पूछने पर बताया गया कि सफाई कर्मचारी काफी दिनों से नहीं रहा है। इस कारण शौचालय की सफाई नहीं हो सकी। एसडीएम के पूछने बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
वहां कक्षा दो में 46 छात्रों में 22, कक्षा तीन में 12 की जगह छह और कक्षा पांच में सात छात्र ही मौजूद मिले। छात्रों की कम उपस्थिति पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। विद्यालय में 11.50 बजे तक मिड डे मील नहीं बन सका था। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन