फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में बन रहें थे अवैध शस्त्र, तीन गिरफ्तार

घर में बन रहें थे अवैध शस्त्र, तीन गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2017 06:39 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
घर में बन रहें थे अवैध शस्त्र, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
बदायूं / कादरचौक। कादरचौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश देकर अवैध शस्त्रों का जखीरा बरामद कर तीन लोगों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, पौनिया और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर गैर जनपद की तीन घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।
एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कादरचौक एसओ अश्वनी कुमार को मंगलवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव धनुपूरा के एक घर में अवैध हथियार बनते हैं। देर शाम सूचना पर एसओ टीम के साथ दबिश देने गांव पहुंच गए, अचानक पुलिस देख बदमाशों ने टीम पर फायर झोक देते हुए पत्थर बरसाने शुरु कर दिए। घर की चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में धनुपरा का रहने वाला विजेंद्र, ककराला का फिरासत अली और दातागंज के डहरपुर का रामपाल है। मौके से दो अधबने तमंचे, पौनिया, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक वीरेश कुमार शुक्ला, कांस्टेबल अनिल कुमार, नाहर सिंह, सुनील कुमार, अवधेश कुमार और राजकमल हैं।
विज्ञापन

--
घर से होती थी तमंचों की सप्लाई पूछताछ में एक आरोपी विजेंद्र ने बताया कि उसके घर में हथियार बनते थे, लेकिन इनकी सप्लाई फिरासत और रामपाल बड़े पैमाने पर गांव के लोगों को करते थे। पुलिस को आरोपियों ने गांव के रहने वाले कुछ ओर लोगों के नाम भी बताए है जो इन हथियारों को बनाने का आर्डर दिया करते थे। पुलिस उनकी तलाश भी कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विजेंद्र बोला पुलिस तो कुछ भी करवा सकती है
प्रेस कांफ्रेंस के बाद मुख्य आरोपी विजेंद्र पुलिस कर्मियों के सामने बोल पड़ा कि पुलिस कुछ भी बुलवा सकती है। अगर एसएसपी के सामने बोलने का मौका मिलता तो कादरचौक पुलिस की हकीकत सामने ला देता। उसका कहना था कि फर्जी तरीके से पुलिस दातागंज, भदोई और फर्रुखाबाद में दर्ज मामलों में मेरा नाम प्रकाश में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed