फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सावधान! जहरखुरानी गिरोह सक्रिय, दो को लूटा

सावधान! जहरखुरानी गिरोह सक्रिय, दो को लूटा

Sat, 16 Mar 2019 07:30 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 16 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
सावधान! जहरखुरानी गिरोह सक्रिय, दो को लूटा
बदायूं। होली नजदीक आती देख दिल्ली हाईवे पर जहरखुरानी गिरोह के सदस्य भी सक्रिय हो गए हैं। रोजाना किसी न किसी यात्री को नशीली वस्तु खिलाकर अपना शिकार बना रहे हैं। शुक्रवार रात बदायूं-दिल्ली हाईवे पर दो यात्रियों को नशा देकर उनका सामान लूट लिया गया। पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तक दोनों यात्रियों को होश नहीं आ सका, जिससे उनके नाम पते भी नहीं मालूम चल सके।
पुलिस के मुताबिक दोनों यात्री दिल्ली से आई रोडवेज बस में सवार थे। संभवत: दोनों आनंद बिहार बस स्टैंड से बैठे होंगे और बदायूं आते-आते बेहोश गए। चालक और परिचालक ने उन्हें बस में बेहोश देखा तो रोडवेज चौकी पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर कोई पहली बार ये यात्री शिकार नहीं हुए हैं। इससे पहले भी असंख्य लोग इस गिरोह के शिकार हो चुके हैं। कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। जहरखुरानी गिरोह त्योहार पर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। एक प्रकार से त्यौहार इनके लिए सीजन होता है। ऐसे में हर रोज किसी न किसी को अपना शिकार बना लेते हैं। इस गिरोह के सदस्य बाकायदा यात्री बनकर अपना बैग आदि साथ लेकर निकलते हैं। दिल्ली से बदायूं तक का टिकट भी लेते हैं। फिर रास्ते में यात्रियों से दोस्ती करते हैं और मौका लगते ही उन्हें नशीली वस्तु खिलाकर बेहोश कर देते हैं। फिर उनका सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। शुक्रवार रात रोडवेज बस में बेहोश मिले दोनों यात्री कुछ इसी तरह जहरखुरानी के शिकार हुए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed