{"_id":"5c7046adbdec22739402b8fd","slug":"71550861997-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने युवती के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस उसको तलाश कर रही है। किशोरी मेडिकल परीक्षण को भेजी गई है।
यह मामला गुरुवार देर रात का बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी गुरुवार रात करीब नौ बजे गांव के बाहर सरसों के खेत में शौच को गई थी। जब वह देर रात तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों के मुताबिक जब वह किशोरी को तलाश कर रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने बताया किशोरी सरसों के खेत की ओर जाती देखी गई थी। परिवार वालों ने खेत को छान मारा, जहां आरोपी मानसिंह किशोरी को छोड़कर भाग गया। परिवार वालों ने मानसिंह पर किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख का शादीशुदा बेटा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की नाबालिग है इसलिए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर होगी।