{"_id":"5c5c7ca1bdec224ba94b6f06","slug":"71549565089-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। बुधवार शाम डेयरी से दूध लेकर लौट रही पांच साल की बालिका का रास्ते से अपहरण कर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। गनीमत रही कि परिवार वाले खोजते हुए मौके पर पहुंच गए, जहां आरोपी पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एक मोहल्ले के व्यक्ति की पांच वर्षीय बालिका बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ दूर स्थित डेयरी से दूध लेकर लौट रही थी। रास्ते में उसे कस्बा निवासी अरविंद मिल गया। उसने बालिका को बहलाया फुसलाया और दस का नोट दिया। फिर उसे बहाने से अपने साथ कस्बे के नजदीक खेतों में ले गया। इधर, परिवार वाले बालिका के लौटने का इंतजार कर रहे थे। वह नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पहले परिवार वाले डेयरी पर गए। जहां कुछ लोगों ने बताया कि बालिका अरविंद के साथ कस्बे के बाहर खेतों की ओर जाती देखी थी। इस पर परिवार वाले भी उस ओर भाग खड़े हुए। आरोप है कि युवक बालिका के साथ खेत में दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। बालिका चीख रही थी। परिवार वालों ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। उसके बाद यूपी 100 को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद परिवार वालों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। रात भर आरोपी से पूछताछ की गई।
सुबह सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी से पूछताछ की और बालिका से जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। असलियत क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
-अमित कुमार खारी, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
सुबह सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी से पूछताछ की और बालिका से जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। असलियत क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
-अमित कुमार खारी, इंस्पेक्टर