फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मानसिक मंदित व्यक्ति का घर में लटका मिला शव

मानसिक मंदित व्यक्ति का घर में लटका मिला शव

Sun, 08 Apr 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मानसिक मंदित व्यक्ति का घर में लटका मिला शव
वजीरगंज।
विज्ञापन

नगर के बिल्सी रोड पर रहने वाले एक मानसिक मंदित व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घर से आ रही बदबू की जानकारी लोगों ने रविवार को पुलिस के लिए दी। तब जाकर पुलिस को घटना के बारे में पता चल सका।

कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी श्रीराम का शव रविवार को बंद पड़े घर से बरामद हुआ। मृतक श्रीराम (32) अपने कमरे में कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। कमरे से बुरी तरह से बदबू आ रही थी। पुलिस ने घर में घुसकर दरवाजा तोड़कर किसी तरह कुंडे से लटके शव को उतारा। शव के पैर मुड़े हुए कुर्सी से टिके हुए थे। बताते हैं कि श्रीराम मानसिक मंदित था। उसका बरेली मेंटल हॉस्पिटल से इलाज चल रहा था। घर पर श्रीराम और उसकी मां गंगाश्री रहते थे। दो दिन पूर्व श्रीराम ने अपनी मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपनी बेटी के पास गांव जारई (चंदौसी) में रह रही हैं। रविवार को पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में शव को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ अमृत लाल के अनुसार श्रीराम ने दो दिन पहले आत्महत्या की। लाश से उठती बदबू की वजह से ही घटना की जानकारी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed