{"_id":"5a80556e4f1c1b9f268b9760","slug":"71518359918-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी की रस्म से ले जाकर दूल्हे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेहंदी की रस्म से ले जाकर दूल्हे को गोली मारी
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
घायल दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट, पहले से थी अनबन
अलापुर थाने के कुतरई गांव का मामला, आरोपी फरार
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कुतरई में शनिवार रात मेहंदी की रस्म से पहले दूल्हे को जबरन डीजे पर ले जाकर गोली मार दी गई। गोली दूल्हे के कूल्हे में लगी। बारात से एक दिन पहले हुए इस घटनाक्रम में दूल्हे के भाई ने अपने ही गांव निवासी तीन लोगों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। इनसे पहले से रंजिश चल रही थी। शादी से पहले हुई घटना से परिवार में दहशत है।
कुतरई निवासी फैयाज के पुत्र यूसुफ की बारात रविवार को गौरामई गांव जानी थी। इससे पहले शनिवार रात एक बजे करीब यूसुफ के घर पर मेहंदी आदि कार्यक्रम चल रहे थे। दूसरी ओर यूसुफ के दोस्त घर के ही एक हिस्से में लगे डीजे पर डांस कर रहे थे। परिवार की महिलाओं ने यूसुफ को कमरे में बुलाया। उसे मेहंदी लगाने के साथ ही कुछ और रस्में की जानी थीं। यूसुफ अंदर की ओर चल दिया तो उसके दोस्त उसे जबरदस्ती खींचकर डीजे की ओर ले गए और डांस करने लगे। अचानक फायर की आवाज आई और परिवार के लोग डीजे की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि यूसुफ के कूल्हे में गोली लग गई है। वह घायल होकर गिर गया तो घर में भगदड़ मच गई। परिवार की सूचना पर तत्काल यूपी 100 मौके पर पहुंची और यूसुफ को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें तीन आरोपी कामिल, अफजल और मुनव्वर कुतरई के ही रहने वाले हैं तो चौथा आरोपी वाहिद गाजियाबाद जिले के थाना शाहबाद की पप्पू कॉलोनी का निवासी है।
घटना की पृष्ठभूमि में बताया गया कि यूसुफ गाजियाबाद के शाहबाद इलाके में रहकर फलों की ठेली लगाता है। वाहिद का वहीं दूध का काम है तो बाकी तीनों युवक कामिल, अफजल, मुनव्वर वहां कबाड़े का काम करते हैं। बताते हैं कि वहां यूसुफ का इन लोगों से किसी बात पर झगड़ा हो चुका है। हालांकि बाद में मामला सुलझ गया था और यह लोग भी शादी में शामिल होने चले आए। थानाध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस रात से ही चारों आरोपियों को तलाश कर रही है।