फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस की जांच में कई और तथ्य सामने आए, तहकीकात शुरू

पुलिस की जांच में कई और तथ्य सामने आए, तहकीकात शुरू

Mon, 22 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की जांच में कई और तथ्य सामने आए, तहकीकात शुरू
छात्रा से गैंगरेप की कोशिश
उझानी (बदायूं)। कछला में विवाहिता से दरिंदगी के मामले में पुलिस की तफ्तीश का दायरा बढ़ गया है। दरिंदगी की शिकार विवाहिता के बयान के विपरीत पुलिस के संज्ञान में कई ऐसे तथ्य भी आए हैं जो घटनाक्रम को जमीन की रंजिश के अलावा कुनबे में मनमुटाव की ओर भी इशारा कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने इसी आधार पर महिला के ही कुनबे के एक और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उससे भी पूछताछ की गई। साथ ही नए तथ्यों को शामिल करके भी तहकीकात शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दरिंदगी की शिकार विवाहिता की हालत में सुधार के बाद पुलिस को अब उसके घर पहुंचने का इंतजार है। पूर्वाह्न में कछला चौकी इंचार्ज विवाहिता के मोहल्ले में भी पहुंचे। पुलिस ने कसबाइयों से जानकारी हासिल करने के बाद उसके कुनबे से जुड़े लोगों के बारे में बातचीत की। जमीन को लेकर उसके पति और ससुर का किस-किस से विवाद रहा है, यह भी पता लगाया जा रहा है। जमीन का विवाद कोर्ट में पहुंचा या फिर नहीं, इस तथ्य पर भी अभिलेखीय जानकारियां जुटाई जा रही है। पुलिस ने दो दिन पहले कासगंज जिले के सोरों कसबे से जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया पूछताछ के दौरान उससे ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जो उसकी भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

हालांकि रविवार सुबह एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया लेकिन वह खुद को बेगुनाह बताते हुए पुलिस के सामने विवाहिता के घरवालों से पूछताछ करने पर जोर देता रहा। उससे मिली जानकारी के बाद पुलिस का शक कई और बिंदुओं पर भी जांच करने को गया। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहकीकात चल रही है। जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, विवेचना में उन्हें भी शामिल कराया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार सुबह विवाहिता नग्नावस्था में खेत में बेहोश पड़ी मिली थी। गैंगरेप और दरिंदगी का आरोप लगाते हुए विवाहिता के देवर ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी लेकिन प्रारंभिक मेडिकल के दौरान गैंगरेप और उसके गभर्वती होने की पुष्टि नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पति बोला, सबकुछ बता दिया है पुलिस को
उझानी। दरिंदगी की शिकार महिला को घरवाले शनिवार को बरेली के जिला अस्पताल से रेफर कराके ले गए थे। बाद में उसे बरेली में ही एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। विवाहिता के पति के मुताबिक-जिला अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं हो पाया। घरवालों ने उसकी निजी अस्पताल से भी छुट्टी करा ली। घरवाले शाम को उसे लेकर घर को निकले। पति ने बताया-जो कुछ उसकी पत्नी के साथ हुआ, सबकुछ पुलिस को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed