फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ककराला में जुआ और सट्टा कराने पर एसओ अलापुर लाइन हाजिर

ककराला में जुआ और सट्टा कराने पर एसओ अलापुर लाइन हाजिर

Sun, 01 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ककराला में जुआ और सट्टा कराने पर एसओ अलापुर लाइन हाजिर
demo pic
बदायूं। लंबे समय से ककराला में जुआ और सट्टा होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर एसएसपी चंद्रप्रकाश ने अब एसओ अलापुर को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले पुलिस पार्टी पर हुए जानलेवा हमले के बाद एसएसपी ने ककराला के चौकी प्रभारी को सस्पैंड किया था। इसी के चलते ककराला से जुड़े हल्के के सिपाहियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

ककराला में लंबे समय से खुलेआम जुआ और सट्टा हो रहा है। जुआ और सट्टा कराने वाले बेहद प्रभावशाली हैं। राजनीतिक संरक्षण मिलने की वजह से उनका धंधा हमेशा ही चलता रहा है। एसएसपी चंद्रप्रकाश को जब ककराला में इन धंधों के चलने की जानकारी हुई तो उन्होंने धंधेबाजों को सबक सिखाने को एक्शन प्लान बनाया। जिसके तहत मंगलवार की रात को सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ दातागंज भरत भूषण वर्मा के साथ ही थाना सिविल लाइन, उसहैत और उसावां की पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने 14 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया मगर भीड़ ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर 13 लोगों को छुड़ा लिया। हमलावरों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव भी किया। जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल भी हो गए। थाना सिविल लाइन की जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

एसएसपी चंद्रप्रकाश ने उसी दिन देर रात को ककराला चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को जुआ और सट्टा खिलाने के आरोप में निलंबित कर दिया। अब एसएसपी ने इसी आरोप में अलापुर के एसओ हरेंद्र सिंह तोमर को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर लाइन से अजय सिंह यादव को भेजा गया है। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि ककराला में जुआ और सट्टा कराने पर हल्के के सिपाहियों पर भी गाज गिर सकती है। उनके बारे में भी पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस वालों में मची खलबली
बदायूं। टैंट लगाकर खुलेआम जुआ कराने पर एसएसपी चंद्रप्रकाश ने कुछ दिन पहले वजीरगंज के एसओ रहे शैलेंद्र कुमार के साथ ही छह पुलिस वालों को सस्पैंड किया था। इन सभी पर आरोप था कि गांव सुरसेना में टैंट लगवाकर खुलेआम जुआ कराया जा रहा था। जुआ खेलने को कई जिलों के लोग भी आए थे। अब ककराला की घटना के बाद एसओ अलापुर को लाइन हाजिर और चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को निलंबित किया जा चुका है। सो जिन स्थानों पर जुआ और सट्टा होता है वहां के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मची है।
---
पुलिस पर हमला करने वाले नहीं आए हैं हाथ
बदायूं। ककराला में पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले अब भी पकड़ से बाहर हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने को हर संभावित स्थान पर तलाश की है मगर वह हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितने ही प्रभावशाली क्यों न हो।
-----
तीन जुआरियों को पकड़ा
उघैती। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें घनसोल के जंगल से तीन लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। वहीं करीब छह जुआरी भागने में कामयाब हो गए।

थानाध्यक्ष करन सिंह ने जुआरियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान सूचना मिली की घनसोली के जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ हो रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथो पकड़ लिया। वहीं करीब आधा दर्जन जुआरी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ की जा रही है। एसओ ने बताया कि क्षेत्र में कहीं भी जुआ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed