फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में आई सौतन तो जान देने स्टेशन पहुंची महिला

घर में आई सौतन तो जान देने स्टेशन पहुंची महिला

Wed, 20 Mar 2019 08:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
घर में आई सौतन तो जान देने स्टेशन पहुंची महिला
दबतोरी (बदायूं)। घर में सौतन आने से परेशान एक महिला ने जान देने की ठान ली और आत्महत्या करने बुधवार दोपहर करेंगी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। गनीमत रही कि पुलिस और यात्रियों ने उसे बचा लिया, नहीं तो महिला ट्रेन की चपेट में आ जाती। पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर महिला उनके साथ भेज दी।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शादीशुदा होने के बावजूद एक अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले युवक उस लड़की को भगा ले गया और बाद में उसे अपने घर लाकर रख लिया। इससे युवक की पहली पत्नी से सौतन का विवाद होने लगा। बुधवार सुबह भी युवक के घर में काफी विवाद हुआ। पत्नी सौतन को घर से निकालने पर अड़ गई। पति ने उसकी नहीं मानी तो वह आत्महत्या करने के लिए करेंगी रेलवे स्टेशन पहुंच गई और रेलवे लाइन पर बैठ गई। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर यूपी-100 और बगरैन चौकी इंचार्ज राहुल सिसौदिया महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल महिला को पटरी से उठाया। बरेली से आई ट्रेन गुजरने के बाद कहीं पुलिस को राहत मिली। उसके बाद पुलिस ने महिला से जानकारी जुटाई और उसके परिवार वालों को सूचना देकर बुला लिया। फिर महिला को उन्हीं के साथ भेज दिया। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed