{"_id":"5c8d0180bdec2213ee5d3be7","slug":"61552744832-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेमू की जयदेवी के रूप में हुई महिला की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेमू की जयदेवी के रूप में हुई महिला की शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार को पिकअप और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में मृत तीन सवारियों में दूसरी महिला की शनिवार दोपहर में शिनाख्त हो गई। वह कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू की जयदेवी थी। शिनाख्त उसके जेठ के बेटे राजपाल ने की। मृतकों में मैजिक चालक टिंकू और नारायणी देवी का पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया। जयदेवी का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू निवासी स्व. छुट्टन सिंह की पत्नी जयदेवी (60) घर पर अपने मानसिक मंदित बेटे नन्हे के साथ रहती थी। उसके तीन बेटे दिल्ली में ग्लास फैक्ट्री में काम करते हैं। अपनी पुत्रवधू से गंगा स्नान के लिए कहकर घर से निकली जयदेवी जब शाम को घर नहीं लौटीं तो रात में उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। शनिवार दोपहर बाद उसके जेठ का बेटा राजपाल जब जिला अस्पताल पहुंचा तो उसने शव देखकर उसकी शिनाख्त की। सूचना के बाद दिल्ली से उसके बेटे भी चल दिए हैं। शिनाख्त में देरी की वजह से जयदेवी का हालांकि शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया लेकिन पुलिस ने मैजिक चालक कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलियाखाता निवासी टिंकू और नझियाई मोहल्ले की नारायण देवी का पोस्टमार्टम कराके शव उनके परिजनों को सौंप दिया। जयदेवी का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। बता दें कि शुक्रवार को पिकअप और मैजिक की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तक मृतकों के परिजनों की ओर से कोई भी कोतवाली नहीं आया है। तीनों मृतकों के घरवालों से भी संपर्क साधा गया है। जल्द ही किसी एक के परिजन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
---------------
अप्रशिक्षित था ओवरलोडेड मैजिक का ड्राइवर
शुक्रवार को बरेली-मथुरा हाईवे पर पिकअप और ओवरलोडेड मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में तीन सवारियों की मौत और 14 लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक की जांच में मैजिक चालक टिंकू के पास लर्निंग लाइसेंस होने की बात सामने आ रही है। वह मैजिक का हेल्पर था लेकिन ड्राइवर नहीं होने की वजह से वही उसे लेकर कछला की ओर चला गया।