फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धारदार हथियार से की गई हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त

धारदार हथियार से की गई हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 09 Feb 2019 05:58 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से की गई हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में हत्या के बाद दफनाए गए युवक के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके सिर में बड़ा घाव मिलने से माना जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई होगी। हत्या कहां हुई और किसने की, अभी इसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन

युवक की उम्र करीब 40 साल रही होगी। हत्यारों ने कुछ इस तरह घटना को अंजाम दिया था कि युवक का चेहरा तक पहचान में नहीं आया। उसका शव बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम रहमा के नजदीक आलू के खेत में गढ़ा मिला था। माना जा रहा था उसकी हत्या करीब चार-पांच दिन पूर्व की गई होगी। उसके बाद शव को यहां लाकर दफन कर दिया गया। शव मिलने के दौरान पुलिस ने कपड़ों की तलाशी भी ली थी लेकिन कुछ ऐसा सुबूत नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस को अनुमान है कि युवक किसी दूसरे जिले या प्रांत का निवासी है, लेकिन पहले शव की शिनाख्त हो, तभी मामला खुल सकता है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। तब तक के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed