फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गेहूं खरीद में 34 लाख का घोटाला

गेहूं खरीद में 34 लाख का घोटाला

Wed, 09 Jan 2019 08:29 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद में 34 लाख का घोटाला
गेहूं खरीद में 34 लाख का घोटाला
विज्ञापन

अलापुर (बदायूं)। दातागंज साधन सहकारी समिति के बाद अब अलापुर में भी करीब 34 लाख रुपये का गेहूं खरीद घोटाला सामने आया है। समिति से करीब 1800 क्विंटल गेहूं गायब कर दिया गया। साथ में 281831.53 रुपये का बारदाना भी गायब हो गया। इस मामले में पीसीएफ के जिला प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा की ओर से समिति सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
साधन सहकारी समिति अलापुर पर वर्ष 2018-19 में गेहूं खरीद हुई थी। समिति के सचिव गोविंद पाठक निवासी म्याऊ ने गेहूं खरीद की थी। उसी समय दातागंज सहकारी समिति में करीब तीन करोड़ रुपये का गेहूं घोटाला हुआ था। इसकी जांच शुरू हुई तो चार लोग दोषी पाए गए। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई और विभागीय जांच के साथ पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी थी। अलापुर साधन सहकारी समिति में भी घोटाले की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी दातागंज को इसकी जांच सौंप दी गई। 12 दिसंबर 2018 को इस घोटाले की जांच पूरी हुई जिसमें पाया गया कि सहकारी समिति अलापुर से 1799.66 क्विंटल गेहूं गायब है। सरकारी मूल्य के अनुसार गेहूं की कीमत 3140412.63 रुपये थी, जबकि 281831.53 रुपये का बारदाना भी गायब पाया गया। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने जांच रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने समिति सचिव गोविंद पाठक के खिलाफ बुधवार देर शाम अलापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी सचिव फरार बताया जा रहा है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed