{"_id":"5c210795bdec2256994df705","slug":"61545668501-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा प्रस्ताव के दौरान दो पक्षों में पथराव, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा प्रस्ताव के दौरान दो पक्षों में पथराव, भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा प्रस्ताव के दौरान दो पक्षों में पथराव, भगदड़
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर में सोमवार दोपहर कोटा प्रस्ताव के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। पथराव होने से भगदड़ मच गई। सूचना पर दो थानों की पुलिस पहुंच गई। बमुश्किल पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामला शांत किया।
सोमवार दोपहर डीएम दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर एडीओ पंचायत होशियार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में कोटा प्रस्ताव कराने अंबियापुर गांव पहुंचे थे। गांव के ओमवीर पुत्र रामस्वरूप और शकुंतला पत्नी विनोद ने राशन की दुकान के लिए आवेदन किया। नियमानुसार नामांकन के बाद गिनती शुरू हुई। शकुंतला के पक्ष में अधिक वोट पड़ने से दूसरे पक्ष ने एडीओ पंचायत पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने दोबारा गिनती कराने को कहा लेकिन एडीओ पंचायत मना कर दिया। इससे एक पक्ष उत्तेजित हो गया। बाकी लोग मौके से खिसक लिए। अधिकारी भी जाने लगे, इससे उस पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद मामला इतना बिगड़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। यह देख इंस्पेक्टर जरीफनगर पंकज लावानिया दो थानों की और पुलिस बुला ली। तब कहीं स्थिति को संभाला जा सका। फिलहाल अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि प्रस्ताव किसके पक्ष में किया गया। मामले को लेकर गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वहीं देर शाम तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।