फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिनावर में महिला की गोली मारकर हत्या

बिनावर में महिला की गोली मारकर हत्या

Tue, 29 May 2018 02:14 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
बिनावर में महिला की गोली मारकर हत्या
बिनावर में महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

संपत्ति विवाद के चलते दिया घटना को अंजाम
सूचना मिलने पर थाना पुलिस गांव पहुंची, छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बिनावर (बदायूं)।
थाना क्षेत्र के ग्राम उसैता में सोमवार रात करीब पौने दस बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारे गांव में असलहे लहराते हुए फरार हो गए। उस वक्त महिला गर्मी की वजह से घर के दरवाजे पर बैठी थी।
करीब 55 वर्षीय आयशा के कोई संतान नहीं थी। आयशा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके नाम 30-40 बीघा जमीन बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब दस बजे आयशा खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे दो गोलियां मार दी। इनमें एक गोली कनपटी पर और दूसरी गोली उसके पेट में लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इधर, फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो आयशा लहूलुहान पड़ी थी। फौरन इसकी सूचना बिनावर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

एसआई जीत सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों को गांव में तलाश किया परंतु उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक आयशा के परिवार के लोग गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनावर के प्रभारी निरीक्षक अजय यादव का कहना है कि शुरुआती छानबीन में महिला की हत्या के पीछे संपत्ति विवाद सामने आया है। परिवार के ही कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed