फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दलित को पीटने वाले चारो आरोपी भेजे गए जेल

दलित को पीटने वाले चारो आरोपी भेजे गए जेल

Wed, 02 May 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दलित को पीटने वाले चारो आरोपी भेजे गए जेल
फोटो-24
विज्ञापन


दलित को पीटने वाले
चारो आरोपी भेजे जेल
रातभर थाने में हुई पूछताछ, मूंछे उखाड़ने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। दलित उत्पीड़न के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों को हजरतपुर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सोमवार रात गिरफ्तारी के बाद उनसे लंबी पूछताछ हुई थी। इस दौरान उन्होंने मूंछे उखाड़ने और पेशाब पिलाने से इंकार किया।
यह मामला 28 अप्रैल को प्रकाश में आया था। उस दिन हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आजमपुर बिसौरिया निवासी दलित सीताराम एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने गांव के ठाकुर विजय सिंह, पिंकू सिंह, विक्रम सिंह और शैलेंद्र सिंह पर पेड़ से बांधकर पीटने, जूते में मूत्र पिलाने और मूंछे उखाड़ने का आरोप लगाया था। बताया था कि उन्होंने आरोपियों के गेहूं नहीं काटे थे, जिसके एवज में उनका उत्पीड़न किया गया। उसी दिन एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी से चारों आरोपी गांव से फरार चल रहे थे। सोमवार देर शाम इंस्पेक्टर ललित मोहन ने हजरतपुर थाने का चार्ज संभालते ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक उनसे पूछताछ होती रही। इस दौरान आरोपी विजय सिंह कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने अपने ट्रैक्टर से सीताराम के खेतों की जुताई, बुवाई की थी। उनके खेत में अपने ट्रैक्टर से खाद भी डाला था। जिसका किराया ढाई हजार रुपये हुआ था। रुपये न देने के बदले में उनसे गेहूं काटने को कहा था। मंगलवार दोपहर चारों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद उन्हें स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट अशोक कुमार सप्तम की अदालत में पेश किया, जहां से चारो आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

----------
सफाई मजदूर संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी
सहसवान। गांव आजमपुर में दलित को पेड़ से बांधकर पीटने व अमानवीय व्यवहार करने के मामले में समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सफाई मजदूर संघ ने एसडीएम को पत्र प्रेषित कर चेतावनी देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर समाज के लोग हड़ताल पर चले जाएंगे।
---------
पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय
बदायूं। शहीद भगत सिंह संघ के कार्यकर्ता मंगलवार को थाना हजरतपुर के गांव आजमपुर बिसौलिया पहुंचे। वहां पर पीड़ित परिवार से मिले। अध्यक्ष राजेश कुमार शिवाजी ने कहा कि सरकार को इस प्रकार की घटनाओं को रोकना चाहिए। ताकि आगे किसी अन्य व्यक्ति को इस परेशानी से नहीं गुजरना पड़े। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed