फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्वॉट टीम ने दबोचा 10 हजार का इनामी बदमाश

स्वॉट टीम ने दबोचा 10 हजार का इनामी बदमाश

Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्वॉट टीम ने दबोचा 10 हजार का इनामी बदमाश
बदायूं।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से फरार चल रहा 10 हजार का इनामी बदमाश रविवार सुबह स्वॉट टीम के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई। उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिस पर 20 हजार का इनाम है।

स्वॉट टीम के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी लड्डन उर्फ अख्तर पुत्र लल्ला खां इस्लामनगर कस्बे के पछाया मोहल्ले का रहने वाला है। इस समय वह बुलंदशहर में डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम करैली में रह रहा था। एक साल पहले लड्डन ने इस्लामनगर में एक केबल मजदूर को गोली मार दी थी। वह तभी से फरार चल रहा था। रविवार सुबह स्वॉट टीम प्रभारी राजीव शर्मा को सूचना मिली कि लड्डन बहजोई रोड पर भारत पेट्रोल पंप के पास अपने साथियों को एकत्र कर रहा है। उसी समय स्वॉट टीम ने इस्लामनगर पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही लड्डन ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने अपने आपको बचाते हुए लड्डन को दबोच लिया। जबकि उसका साथी 20 हजार का इनामी फूल मियां भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और कारतूस भरी मैग्जीन बरामद कर ली है। लड्डन अलीगढ़, बुलंदशहर, दिल्ली, हरियाणा में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ बुलंदशहर, अलीगढ़ और बदायूं में संगीन धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं। एक मामले में 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा भी हो चुकी है। जमानत कराने के बाद पांच साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed