{"_id":"5ac4d3614f1c1bbe618b56b0","slug":"61522848609-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने के पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ संघर्ष काफी देर तक चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीने के पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ संघर्ष काफी देर तक चले लाठी-डंडे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
injured
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी हैंडपंप पर पीने के पानी को लेकर दो पक्षों में बुधवार को संघर्ष हो गया। काफी देर तक चले लाठी-डंडों से तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 के साथ ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पीने के पानी को लेकर हुए संघर्ष की यह वारदात थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में बुधवार की सुबह घटी। गिरधारीलाल की पत्नी सुनीता सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। उसी समय मोहल्ले की विमलेश पत्नी जितेंद्र भी पहुंच गई। तभी दोनों में पहले पानी भरने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों महिलाओं के बीच हुए विवाद के दौरान उनके परिवार के लोग भी आ गए। फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे ले आए। काफी देर तक संघर्ष होता रहा। परिणामस्वरूप एक पक्ष के रघुवीर (30) उनकी पत्नी सुनीता (28) और दूसरे पक्ष की सोमवती (45) पत्नी गिरधारी लाल, रविदास (22) जितेंद्र (28), विमलेश (25) पत्नी जितेंद्र घायल हो गए। गांव के किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी डॉयल 100 के साथ ही थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेजा है। बताया गया है कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।