फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मामा-भान्जे पर युवती को अगवा करने का आरोप

मामा-भान्जे पर युवती को अगवा करने का आरोप

Mon, 04 Sep 2017 05:59 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
मामा-भान्जे पर युवती को अगवा करने का आरोप
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

कछला क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बरेली के दो लोगों पर विवाहित बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि दोनों लोग उसे बाइक पर बैठा कर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में काम करता है। पांच दिन पहले वह पत्नी और बच्चों के साथ कछला चौराहे पर बस से उतरा। साथ में उसकी विवाहित बेटी भी थी। वह पास में एक दुकान से सामान खरीदने लगा, उसी दौरान बाइक से दो लोग आकर रुके। दोनों उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए। उस व्यक्ति का कहना है कि देर रात ही कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस को अवगत करा दिया लेकिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

युवती के पिता की माने तो उसकी बेटी का पति से घरेलू हिंसा का मामला चल रहा है। उसने बाइक सवार दोनों लोगों को पहचान लेने का दावा किया है। बताया: दोनों लोग बरेली में बिशारतगंज निवासी मामा-भांजा हैं, उसके साथ ही काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है। फिर भी सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed