फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाबा की अंत्येष्टि में जा रहे छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

बाबा की अंत्येष्टि में जा रहे छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाबा की अंत्येष्टि में जा रहे छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
बिल्सी। बाबा की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक छात्र की हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर मौत हो गई। हाइसे के बाद बिजनौर-बदायूं हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। दो दिन में एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम है। गांव के लोग भी गमगीन हैं। हादसे में मरने वाला छात्र कक्षा नौ में पढ़ता था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटाजबी निवासी रामवीर शाक्य के ताऊ गणेश शाक्य की मंगलवार रात मौत हो गई थी। बुधवार को परिवार के लोग और नाते-रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गणेश का अंतिम संस्कार करने कछला गंगा घाट जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर सोनी धर्मकांटा के पास पहुंची थी कि तभी रामवीर के पास गांव से फोन आया कि कुछ लोग रह गए हैं। वे सभी दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली से आ रहे हैं। इस पर रामवीर ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में रुकवा ली। इसके बाद रामवीर, उसका 14 साल का बेटा संजीव और साला धर्मवीर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतर कर रोड किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान बेहटाजबी की ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टॉली आई। इससे गांव के लोग मक्का बेचने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रामवीर के पुत्र संजीव को रौंद दिया। हादसे में संजीव की मौके पर मौत हो गई। रामवीर भी मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक संजीव कक्षा नौ का छात्र था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। एक ही परिवार में दो दिन में दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर बिल्सी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल
बदायूं। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। चंदौसी रोड पर गांव सिलहरी के पास बुधवार दोपहर टेंपो पलटने से इसमें सवार आकाश, ठकुरी, राजाराम, राम गुलाम घायल हो गए। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, बिल्सी थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें यादराम और अमित घायल हो गए। यादराम को बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed