फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों से लूटपाट

बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों से लूटपाट

Fri, 09 Jun 2017 05:31 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों से लूटपाट
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खितौरा से लौट रहे बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों से बदमाशों ने जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली के गांव दूल्हे नगर निवासी तिलक सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी किरन और पड़ोस में रहने वाले सुधीर की पत्नी पिंकी के साथ बाइक से उघैती के गांव खितौरा में आया था। रात को ये तीनों लोग बाइक से उझानी लौट रहे थे। बाइक तिलक सिंह चला रहा था। खितौरा से निकलने के बाद नरेनी के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने इनको घेर लिया। इसके बाद किरन और पिंकी से जेवर लूट लिए। तिलक सिंह से भी मोबाइल और 250 रुपये नकदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश यहां से भाग गए। तिलक सिंह ने उघैती थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। एसओ वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed