{"_id":"5cc5f662bdec220766494485","slug":"51556477538-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टैंड पर दरोगा दंपती और बस कंडक्टर के बीच हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोडवेज बस स्टैंड पर दरोगा दंपती और बस कंडक्टर के बीच हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे रोडवेज बस के कंडक्टर और दरोगा दंपती के बीच हाथापाई हो गई्, जिसे लोगों ने बमुश्किल शांत किया। सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रविवार रात एक बस बरेली से लौट रही थी, जिसमें एक महिला दरोगा और दिल्ली में तैनात दरोगा उसका पति सवार थे। दोनों ही सादी वर्दी में थे। बताया जाता है कि बस कंडक्टर ने उन्हें मिस प्रिंट टिकट दे दिया था। इस पर दरोगा और बस कंडक्टर के बीच विवाद हो गया। दोनों में काफी कहासुनी भी हो गई। बस जब बदायूं स्टैंड पहुंची तो दोनों पक्षो में हाथापाई हो गई, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रोडवेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला दरोगा ने आरोपी बस कंडक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं बस कंडक्टर ने बैग छीनने का आरोप लगाया है। रात तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला दरोगा अलापुर थाने में तैनात बताई जा रही है।