फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वृद्ध महिला की मौत, शव जलाकर अस्थियां और राख गायब करने का आरोप

वृद्ध महिला की मौत, शव जलाकर अस्थियां और राख गायब करने का आरोप

Wed, 27 Mar 2019 12:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध महिला की मौत, शव जलाकर अस्थियां और राख गायब करने का आरोप
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कांसपुर में सोमवार रात एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौत के बाद महिला का शव जला दिया गया और फिर अस्थियां समेत चिता की राख तक गायब कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्थियों के दो टुकड़े बरामद किए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कांसपुर निवासी लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि चंद्रवती (65) पत्नी प्रेमपाल अपने घर से लापता है। परिवार वाले उसकी मौत होना बता रहे हैं और शव का रात के अंधेरे में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चंद्रवती अपनी विधवा पुत्रवधु जयंता पत्नी श्यामवीर और उसके बच्चों के साथ रहती थी। गांव वालों ने सोमवार देर शाम तक चंद्रवती को मोहल्ले में घूमते हुए देखा था परंतु सुबह महिला की मौत होने की चर्चा सुनी। इसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अमृतलाल मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को अस्थियों के केवल दो टुकड़े मिले लेकिन इसके अलावा कुछ नहीं मिला। यहां तक महिला की बाकी अस्थियां और चिता की राख तक गायब थी। परिवार वालों की माने तो चंद्रवती की स्वाभाविक मौत हुई है लेकिन ग्रामीण इसे हत्या बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वृद्धा चंद्रवती की स्वाभाविक मौत हुई होती तो परिवार वाले कम से कम अपने पड़ोसियों को सूचना जरूर देते। रात के अंधेरे में ही अंतिम संस्कार क्यों कर देते। ऐसे कई सवालों पर पुलिस ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल वजह पता नहीं चली है।
विज्ञापन


यह बात सही है कि वृद्ध महिला की मौत हुई है और रात के अंधेरे में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौके पर राख तक नहीं मिली है। इस मामले की जांच उच्चाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमृतलाल, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed