फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर के शौचालय में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

घर के शौचालय में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 24 Mar 2019 09:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
घर के शौचालय में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश उसके ही घर के शौचालय में पड़ी मिली। उसके गले और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इस पर बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम मुगर्रा निवासी कासिम (30) पुत्र शब्बीर शनिवार रात अपनी पत्नी शमीना और तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर में सो रहा था। रात करीब दो बजे मोहल्ले वालों और कासिम के परिवार वालों ने शमीना के रोने की आवाज सुनी, जिस पर कई लोग रात में ही उठकर उसके घर पहुंचे, जहां कासिम की लाश घर के शौचालय में पड़ी थी, उसके गले पर लाल रंग के निशान था। शरीर पर चोटों के भी निशान थे। कासिम की पत्नी वहीं बैठी रो रही थी। कासिम के बड़े भाई हाशिम के मुताबिक उन्होंने शमीना से इस बारे में पूछा, तो उसने बताया कि कासिम के पेट में कीड़े हो गए थे, रात उसने कीड़ों की दवा खाई थी, जिसके बाद कासिम शौचालय गया और वहीं उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, रविवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर हाशिम ने कासिम की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। इस संबंध में देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर मौत होना पाया गया है। गले पर रस्सी जैसा निशान है, जिसे देखकर लगता है कि या तो गले पर रस्सी कसकर उसे मारा गया है या फिर उसने आत्महत्या की है। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। यदि हत्या का मामला सामने आता है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वेंद्र सिंह, सीओ, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed