{"_id":"5c924ffebdec2213ee5d4085","slug":"51553092606-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सवारी हुड़दंगी दौड़े तो पंक्चर की जाएगी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सवारी हुड़दंगी दौड़े तो पंक्चर की जाएगी बाइक
विज्ञापन
बदायूं। होली पर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी पुलिस ने हुड़दंगियों से भी निपटने के इंतजाम कर लिए हैं। शहर के प्रत्येक चौकी इंचार्ज ने एक-एक सूजा खरीदा है। अगर तीन बाइक सवार हुड़दंगी सड़कों पर दौड़ते नजर आए, तो उनकी बाइक पंक्चर कर दी जाएगी, साथ ही चालान भी किया जाएगा।
सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि होली पर पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने में लगी है। जगह-जगह पीस कमेटी की बैठक कर रही है। लोगों से अपील कर रही है कि वे अपने-अपने इलाके में शांति बनाए रखें और गले मिलकर होली मनाएं। इसके बावजूद हुड़दंगी होली के दिन एक बाइक पर तीन-तीन, चार-चार बैठकर शहर में घूमते हैं। हुड़दंग करते हैं। इससे न सिर्फ हादसे का खतरा रहता है, बल्कि दूसरे लोगों को भी परेशानी होती है। उनकी वजह से दूसरे लोग खतरे में पड़ सकते हैं। इसलिए प्रत्येक चौकी इंचार्ज से कहा गया है कि वे हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए स्वतंत्र हैं। शहर के सभी चौकी इंचार्जों ने एक-एक सूजा खरीदा है। अगर होली वाले दिन एक बाइक पर तीन या चार लोग बैठे दिखाई तो उनकी बाइक पंक्चर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि होली वाले दिन लोग हेलमेट पहन कर बाइक चलाएं, जिससे वे खुद भी सुरक्षित रहें और उनके परिवार में खुशी बनी रहे।