फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बहन को मृत बताकर अपने नाम कराई जमीन

बहन को मृत बताकर अपने नाम कराई जमीन

Thu, 07 Mar 2019 11:49 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
बहन को मृत बताकर अपने नाम कराई जमीन
दातागंज (बदायूं)। बहन को मृत दर्शाकर तहेरे भाइयों ने उसके नाम की जमीन का वारिसान अपने नाम करा लिया। पता चलने पर पीड़िता ने गुरुवार को तहसीलदार से पूरे मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की। तहसीलदार ने मामले की जांच कानूनगो को सौंपी है जो शुक्रवार को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव हाशिमपुर निवासी गुड्डो देवी पुत्री नत्थू का कहना है कि उसके पिता के दो बेटियां थीं। दूसरी बहन का नाम शांति है। उन्होंने अपनी संपत्ति दोनों को बांट दी थी। उसकी ससुराल थाना सिविल लाइन के गांव कूपरी में हैं। वह अपने पति नत्थूू और बच्चों के साथ पिछले लगभग 15 साल से दिल्ली में रहने लगी। जमीन चचेरे भाई को बंटाई पर दे दी। कुछ दिनों पूर्व चचेरे भाई ने उन्हें जानकारी दी कि हाशिमपुर की जमीन को उनके तहेरे भाइयों और एक अन्य ने लेखपाल से मिलकर वर्ष 2014 में वारिसान अपने नाम करा लिया। चूंकि जमीन पर उन लोगों ने कब्जा नहीं लिया था जिसकी वजह से किसी को पता नहीं चल सका था। पास के गांव अंदरऊ में भी उनकी जमीन है। उस जमीन के इंतखाब में वह जीवित हैं। तहसीलदार ने पूरे मामले की जांच कानूनगो आर्येंद्र सक्सेना को सौंपी है।
विज्ञापन


कानूनगो को जांच सौंप दी है। जांच के बाद पूरी बात पता चलेगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed