फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मानकों पर खरी नहीं उतरीं मीट की दुकानें, पांच पर जुर्माना

मानकों पर खरी नहीं उतरीं मीट की दुकानें, पांच पर जुर्माना

Mon, 17 Dec 2018 08:47 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
मानकों पर खरी नहीं उतरीं मीट की दुकानें, पांच पर जुर्माना
फोटो--12
विज्ञापन


मानकों पर खरी नहीं उतरीं मीट की दुकानें, पांच पर जुर्माना
एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी के निर्देशन में चला चेकिंग अभियान निरस्त होंगे मीट की दुकानों के लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चेकिंग अभियान में पांच मीट की दुकानें मानकों पर खरी नहीं उतरीं। किसी में गंदगी मिली तो किसी में फ्रिज नहीं मिला। इस पर पांच दुकानदारों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना डाला गया है। साथ ही उनके लाइसेंस निरस्त करने को कहा है। इस दौरान एक सब्जी विक्रेता और उसके साथियों से ईओ की जुर्माना न देने पर तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को फटकार कर मामला शांत किया। सोमवार दोपहर डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार के निर्देशों पर शहर में मीट की दुकानों का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान की कमान एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं संभाली। इस अभियान की शरुआत जेसी टाकीज के नजदीक हुई। उसके बाद छह सड़का, खंडसारी मोहल्ला, शहबाजपुर मोहल्ला, सराय कारमेकलगंज, घंटाघर, कबूलपुरा, सोथा मोहल्ले में मीट की दुकानों के लाइसेंस और उनके मानक चेक किए गए। इस दौरान अधिकतर दुकानों में फ्रिज, डस्टबिन, एग्जास्ट फैन, पानी की व्यवस्था और वॉश बेसिन आदि नहीं पाए गए। इस पर कबूलपुरा निवासी वसीम कुरैशी पुत्र इस्माइल कुरैशी, जोगीपुरा निवासी परवेज उर्फ गुड्डू पुत्र लतीफ, खंडसारी मोहल्ला निवासी वासिफ कुरैशी पुत्र आबिद कुरैशी और मोहम्मद जफर कुरैशी पुत्र बाबू कुरैशी, खारा कुआं कबूलपुरा निवासी इस्राइल पुत्र इस्माइल आदि मीट बिक्रेताओं से पांच-पांच हजार का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जिन दुकानों के अधूरे मानक पाए गए, उनके लाइसेंस निरस्त करने को कहा गया है। साथ ही सभी दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कबूलपुरा मोहल्ले में एक दुकानदार अपनी दुकान के अलावा फुटपाथ पर ठेला लगाकर सब्जी बेच रहा था। ईओ संजय तिवारी ने सब्जी विक्रेता पर पांच सौ रुपये का जुर्माना ठोंक दिया, जिससे उसके परिवार वाले अन्य लोगों के साथ आ गए। उन्होंने जुर्माना देने से मना किया। इस पर ईओ से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने सब्जी विक्रेता को फटकार लगाई, तब कहीं मामला शांत हुआ। इस दौरान सीवीओ डॉ. एके जादौन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेदप्रकाश, शहर कोतवाल ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed