फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीआईजी जेल ने दूसरे दिन भी की गहरी पूछताछ

डीआईजी जेल ने दूसरे दिन भी की गहरी पूछताछ

Tue, 15 May 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी जेल ने दूसरे दिन भी की गहरी पूछताछ
फोटो--17
विज्ञापन

डीआईजी जेल ने दूसरे दिन भी की पूछताछ
रस्सी के सहारे दीवार फांदकर फरार हुआ था बंदी
48 घंटे की पूछताछ में सस्पेंड हो चुके हैं दो बंदी रक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव ने बंदी फरार होने के मामले में दूसरे दिन भी बंदियों, कैदियों और कर्मचारियों से गहरी पूछताछ की। सभी से उनकी लोकेशन पूछी गई। उनके नाम-पते नोट किए गए। इस दौरान कुछ बंदियों ने अपनी समस्या भी बताई। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए पहले इस मामले को निपटाने को कहा। पिछले 48 घंटे से चल रही पूछताछ में अब तक दो बंदी रक्षकों पर गाज गिर चुकी है। अभी कुछ अन्य कर्मचारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
जिला कारागार बदायूं से 12 मई की रात करीब पौने आठ बजे विचाराधीन बंदी सुमित बाहर से फेंकी गई रस्सी के सहारे दीवार कूद कर फरार हो गया था। जबकि कुख्यात अपराधी देवकी नंदन उर्फ चंदन सिंह भागने में असफल रहा था। इस प्रयास में उसने होमगार्ड श्यामलाल को पीट दिया था। उस पर पिस्टल से गोली भी चलाई थी लेकिन फायर मिस होने की वजह से होमगार्ड बाल-बाल बच गया परंतु मारपीट से उसके चेहरे पर कुछ चोटें आईं थी। उस रात डीएम, एसएसपी से लेकर सभी अधिकारी जेल पहुंच गए थे। आनन-फानन में सभी थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। सभी मार्गों पर चेकिंग शुरू करा दी थी, परंतु फरार बंदी सुमित का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

इस मामले की सूचना पर रविवार सुबह जिला कारागार पहुंची डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव लगातार मामले की छानबीन में लगी हुई हैं। रविवार रात करीब आठ बजे तक उन्होंने कई बंदियों, कर्मचारियों और जेल अधिकारियों से पूछताछ की। इनके अलावा जेल अधीक्षक कैलाश पति त्रिपाठी की जांच में दोषी पाए गए बंदी रक्षक भगवान सरन दीक्षित और विजय कुमार को सस्पेंड किया गया। डीआईजी जेल रात को बदायूं में ही ठहरी थीं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह जेल पहुंचीं और मामले में छानबीन शुरू कर दी। रात करीब आठ बजे तक वह जेल में ही मौजूद रहीं। दोपहर का खाना भी उन्होंने जिला कारागार में खाया। साथ ही साथ कर्मचारियों और बंदियों से पूछताछ करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बंदी की तलाश में जुटी पुलिस, नहीं लगा सुराग
एसएसपी अशोक कुमार द्वारा बनाई गईं तीन टीमें लगातार बंदी की खोजबीन में लगी हैं। एक टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। बाकी दो टीमें भी अलग-अलग क्षेत्रों में तलाश कर रहीं हैं। एसएसपी स्वयं लगातार पुलिस कार्रवाई की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं।

---
पुलिस ने हटवाए जेल से सटे वाहन
जिला कारागार की दीवार से सटे वाहनों को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर हटवा दिया। इसके लिए पुलिस ने जेसीबी मंगाई थी। उसके बाद अभियान चलाकर दीवार के किनारे खड़े वाहन हटवाए गए। उन्हें थाना परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed