{"_id":"5a6c106d4f1c1b88268b6bab","slug":"51517031533-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों संग बालू लेने गया युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथियों संग बालू लेने गया युवक लापता
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों के साथ बालू लेने
गया युवक हुआ लापता
युवक के भाई ने लिखाई अपहरण कर हत्या किए जाने की रिपोर्ट
ट्रैक्टर मालिक और चालक समेत चार लोग नामजद, एक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
उसहैत (बदायूं)। साथियों संग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेने गए युवक का पांच दिन बाद गुरुवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को गांव सरेली के जंगल में एक स्थान पर खून पड़े होने और बदबू आने की सूचना पर पुलिस ने एक जगह खुदाई भी कराई, लेकिन कुछ नहीं निकला। युवक के भाई ने ट्रैक्टर मालिक और चालक समेत चार लोगों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मालिक को हिरासत में ले लिया है। जबकि चालक समेत अन्य आरोपी फरार हैं।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया हरदोपट्टी निवासी नन्हें (35) पुत्र रूमसिंह मजदूरी करता है। रविवार की रात को वह गांव के ही कुलदीप के ट्रैक्टर के साथ रेत लेने गया था। ट्रैक्टर को गांव का ही रमजी चला रहा था। उस रात जब नन्हें घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने नन्हें को गायब करने का आरोप लगाते हुए यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। रात में ही घरवाले ट्रैक्टर मालिक कुलदीप से मिले। कुलदीप ट्रैक्टर चालक रामजीत के घर गया, लेकिन वह नहीं मिला। उसी दिन से घरवाले नन्हें को तलाश कर रहे हैं।
गुरुवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव सरेली के जंगल में जज साहब के झाले के पास खून पड़ा है, जिसमें से बदबू निकल रही रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो खून पड़ा था, लेकिन मिट्टी खोदने पर कुछ मिला नहीं। पता लगने पर नन्हें के घरवाले व ग्रामीण भी पहुंच गए। देर शाम नन्हें के भाई जयवीर की तहरीर पर पुलिस ने नन्हें का अपहरण कर हत्या किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें ट्रैक्टर मालिक गड़िया हरदोपट्टी के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक कुलदीप, प्रदीप, पूरन व सरेली निवासी ट्रैक्टर चालक रामजीत को नामजद किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।