फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शोहदों ने छेड़ा तो मंत्री के काफिले के आगे आईं लड़कियां

शोहदों ने छेड़ा तो मंत्री के काफिले के आगे आईं लड़कियां

Wed, 15 Nov 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
शोहदों ने छेड़ा तो मंत्री के काफिले के आगे आईं लड़कियां
crime scene
बदायूं। शहर में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं किस कदर हो रही हैं, इसका ताजा उदाहरण बुधवार को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले के दौरान देखने को मिला। दो लड़कियों ने भागते हुए उनका काफिला रोककर अपने साथ हो रही छेड़छाड़ की बात शहर विधायक महेश गुप्ता को बताई। विधायक के कहने पर पुलिस ने दौड़कर एक लड़के को पकड़ लिया। देर रात तक वह थाने में बैठा था।
विज्ञापन

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला शहर में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान खेड़ा नवादा के पास हांफती हुई दो लड़कियां गली से हाईवे पर आईं और कारों को रोक लिया। इससे कार में बैठे मंत्री समेत बाकी लोग भी हैरत में पड़ गए। इस बीच शहर विधायक महेश गुप्ता कार से उतरे और लड़कियों से बात की। लड़कियों ने उन्हें बताया कि तीन दिन से कुछ लड़के उन्हें राह निकलते छेड़ते हैं। वह काफी परेशान हैं, आज भी लड़के उनके पीछे पड़े हैं। विधायक श्री गुप्ता ने देखा तो गली में मौजूद कुछ लड़के भाग निकले। इस पर विधायक ने साथ मौजूद पुलिस स्टाफ को इन्हें पकड़ने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर गली से एक लड़के को पकड़ लिया। उसे सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया गया। इस लड़के से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी देवेश सिंह का कहना है कि यह लड़का मानसिक मंदित प्रतीत हो रहा है। इसके बारे में और जानकारी की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई करेंगे। बताया कि बाकी लड़कों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि लड़कियां खेड़ा नवादा के आसपास की ही रहने वाली हैं और किसी स्कूल में पढ़ती हैं। घटना के बाद वह मौके से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed