फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक रात में चोरों ने सात घरों में हाथ साफ किया

एक रात में चोरों ने सात घरों में हाथ साफ किया

Sun, 16 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
एक रात में चोरों ने सात घरों में हाथ साफ किया
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गुधनी में चोरों ने शनिवार रात एक-एक कर सात घरों में हाथ साफ कर दिया। यहां से चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। सुबह होने पर जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है।
विज्ञापन

शनिवार रात चोरों ने गुधनी गांव के शाकिर के घर को सबसे पहले निशाना बनाया। यहां से जेवर और नकदी चोरों ने साफ कर दी। परिवार के लोग घर की छत पर सो रहे थे। इसके बाद चोरों ने एक-एक कर गांव के हरपाल, लियाकत, हशमुद्दीन, अफसर समेत दो अन्य घरों में भी हाथ साफ कर दिया। इन परिवारों के लोग भी घरों की छत पर सो रहे थे। लियाकत के घर से चोर एक मोबाइल भी चुरा कर ले गए। हशमुद्दीन के घर से चुराए गए बक्से गांव के बाहर खेतों में पड़े मिले। शनिवार सुबह जब इन लोगों को चोरी के बारे में जानकारी हुई तो सूचना यूपी 100 को दी गई। यूपी 100 गांव पहुंच गई। इसके बाद थाना पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर थाने में दे दी गई हैं। एक ही रात में गांव के सात घरों में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed