फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वजीरगंज में नव विवाहिता के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

वजीरगंज में नव विवाहिता के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज में नव विवाहिता के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
वजीरगंज (बदायूं)। छह दिन पहले ही ब्याह कर ससुराल आई नव विवाहिता से शादी कराने वाले बिचौलिया ने ही दुष्कर्म कर डाला। नव विवाहिता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के एक गांव के युवक की शादी छह दिन पहले ही हजरतपुर थाने के एक गांवनिवासी युवक से हुई थी। गांव के ओमवीर नाम के युवक ने बिचौलिया बनकर यह रिश्ता कराया था। शनिवार को नव विवाहिता अपने पति के साथ कुछ खरीददारी करने वजीरगंज आई थी। यहां ओमवीर भी मिल गया। ओमवीर ने नव विवाहिता और उसके पति से कई बार अपने घर चलने को कहा, लेकिन दोनों ने इंकार कर दिया। इसी दौरान नव विवाहिता को प्यास लगी, तभी उसका पति उसे ओमवीर के पास छोड़कर चला गया। ओमवीर ने उससे कह दिया कि वह देवी मंदिर की ओर जा रहा है। ओमवीर नव विवाहिता को लेकर देवी मंदिर पहुंचा। आरोप है कि ओमवीर उसे मंदिर के पीछे झाड़ियों और गड्ढों में ले गया। कुछ देर के बाद उसका पति भी यहां पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी के चीखने की आवाज सुनी। इस पर वह मंदिर के पीछे की ओर खेतों में गया। वहां देखा तो ओमवीर उसकी पत्नी से दुष्कर्म कर रहा था। पति को देखकर ओमवीर भाग गया। इसके बाद विवाहिता का पति उसे लेकर सीधे वजीरगंज थाने पहुंचा। पुलिस को पूरी घटना बतायी। थाना पुलिस ने नवविवाहिता के पति की तहरीर पर ओमवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

वर्जन-
तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसपी सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed