{"_id":"593c03454f1c1b98718b4582","slug":"51497105221-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की जेब काटकर पांच लाख के जेवर साफ किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की जेब काटकर पांच लाख के जेवर साफ किए
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जेबकतरों ने सराफा व्यापारी की जेब काटकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए। वारदात दिनदहाड़े हुए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। दावा है कि जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
शहर कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा निवासी सीताराम रस्तोगी सराफा व्यापारी हैं। शनिवार शाम को वह जेवरों की सप्लाई देने उझानी के लिए निकले थे। जेवर उनकी जेब में थे। लालपुल पहुंचने के बाद वह उझानी जाने के लिए टेंपो में सवार हो गए। कुछ आगे बढ़ने पर दो अन्य युवक भी टेंपों में बैठ गए। इनमें एक युवक के पास थैला भी था। मौका पाकर थैले को व्यापारी के पैर पर रख दिया। इसके बाद उनकी जेब काट कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए। व्यापारी को इस बारे में पता तक नहीं लगा। जब यह युवक टेंपो से उतरने लगे तक सीताराम रस्तोगी को अहसास हुआ, कि उनकी जेब से जेवर साफ हैं। इधर, मौका पाकर दोनों युवक भाग गए। सीताराम रस्तोगी ने इस बारे में सूचना पुलिस को दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इलाके में कांबिंग करने के बाद एक युवक को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है।
वर्जन-
मामले में जांच की जा रही है। व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। वर्क आउट के अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।
-अभिषेक यादव, सीओ सिटी -----------
जेब काटने के मामले ही दर्ज नहीं करती पुलिस
बदायूं। अमूमन रेलवे स्टेशन, रोडवेज और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जेब काटे जाने की अक्सर वारदात होती हैं। इतना ही नहीं टप्पेबाजी और झपटमारी की वारदात भी अक्सर होती रहती हैं। ऐसे मामलों में पुलिस रिपोर्ट ही दर्ज नहीं करती। सिविल लाइंस और कोतवाली थानों के रिकार्ड पर गौर करें तो दोनों थाना क्षेत्रों में एक महीने से जेब काटे जाने वाली कोई घटना ही नहीं हुई है।