फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चार घरों से जेवरात समेत डेढ़ लाख का माल उड़ाया

चार घरों से जेवरात समेत डेढ़ लाख का माल उड़ाया

Fri, 17 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
चार घरों से जेवरात समेत डेढ़ लाख का माल उड़ाया
चार घरों से जेवरात समेत डेढ़ लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन

गद्दीटोला मोहल्ला समेत मानकपुर गांव में हुईं चोरी की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर और गद्दीटोला मोहल्ले में चोरों ने चार घरों से करीब डेढ़ लाख का माल चुरा लिया। मानकपुर के आमिर के घर से सामान समेट कर जाते समय चोरों ने पड़ोसी विरासत के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन जाग होने पर चोर धमकाते हुए भाग गए। यही नहीं चोरों ने दूसरी रात भी हाथ गद्दीटोला मोहल्ले के दो घरों से सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की घटनाएं मंगलवार और बुधवार रात की हैं। मानकपुर गांव के आमिर के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे से दो सेलफोन और चांदी के जेवरात समेत संदूक में रखे चार हजार रुपये निकाल लिए। आमिर के पड़ोसी विरासत के घर से चोरों ने करीब 50 हजार रुपये का माल उड़ाया। इसमें आठ हजार रुपये नकद भी शामिल हैं। विरासत ने बताया कि घटना के दौरान आहट पर परिजन जाग गए। चोरों की संख्या तीन-चार थी। पीड़ित गृहस्वामियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार रात में गद्दीटोला मोहल्ले में चोर एक मैरिज होम परिसर की दीवार पर सीढ़ी लगाकर मेघनाथ के घर में घुस गए। मेघनाथ के भाई दयाचंद्र और हरीशचंद्र भी इसी मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। चोरों ने तीनों भाइयों के कमरों से करीब 60 हजार रुपये का माल उड़ा लिया। चोर मैरिज होम का मोटर भी खोल ले गए। चोरी की चार घटनाओं से लोग दहशत में हैं। बता दें कि पिछले दिनों चोरों ने अब्दुल्लागंज और अचौरा गांव में घटनाओं को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी घटना का वर्कआउट नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed