{"_id":"5b06be604f1c1b986e8b461e","slug":"41527168608-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदरपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े
Updated Thu, 24 May 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो-7
डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े
ग्राम बदरपुर का मामला, एसएसपी ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम बदरपुर में बुधवार रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे कुछ लोगों के चोटें भी आई हैं। उन्होंने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। वहीं एसएसपी ने समस्या सुनते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
गुरुवार दोपहर ग्राम बदरपुर निवासी कविता राठौर दर्जनों महिलाओं और पुरुषों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसएसपी को तहरीर देते हुए बताया कि उनके गांव के कुछ लोग झगड़ालू प्रवृत्ति हैं। कच्ची शराब का धंधा करते हैं। शादियों में रंगशाला भी ले जाते हैं। बुुधवार रात वह रंगशाला पर रखा डीजे तेज आवाज में बजा रहे थे। उनके बराबर में बुजुर्ग दिव्यांग दुकान चलाते हैं। उन्होंने डीजे बजाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव करने के लिए मोहल्ले वाले पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने तुरंत यूपी 100 को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को थाने ले आई। एसएसपी ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने एसएसपी के सामने पेश होकर बताया कि उनके गांव में एक व्यक्ति अपराधी प्रवृति का है। उसके खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं। वह लोगों को डराता धमकाता है। बुधवार रात उसने उनके पक्ष की महिलाओं के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोपी को जेल भेजने की मांग की, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। एसएसपी अशोक कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी परंतु आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।