फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   eight injured over stone pelting incident

रुपयों के लेनदेन में ईंट-पत्थर चले, महिला समेत आठ घायल

Sat, 10 Mar 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 10 Mar 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
eight injured over stone pelting incident
injured

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पथराव की वजह से भगदड़ मच गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल कराया है।

विज्ञापन

पथराव की घटना शनिवार पूर्वाह्न की है। कुआडांडा निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसके परिजन ने पड़ोस के ही रंजीत से पिछले महीना रुपये उधार लिए थे। रुपये दो महीनों बाद चुकाने की बात भी हुई लेकिन रंजीत गाली गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने गलियारे में इकट्ठे होकर एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। महिलाओं ने छतों पर मोर्चा लेकर पथराव किया। पथराव में रंजीत पक्ष की ओर से उसकी मां प्रेमवती (45) और पिता महेशचंद्र (48) तो दूसरे पक्ष के मोहनलाल (55), उसकी पत्नी लौंगश्री (50), बेटा धर्मपाल (28), वीरपाल (25) और हरीओम (16) लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

पथराव के दौरान ग्रामीणों को भी घरों की किवाड़ें बंद करनी पड़ी। भगदड़ के बीच एक10 वर्षीय बालिका के सिर में भी पत्थर लग गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों में शुक्रवार शाम को भी विवाद हुआ था लेकिन तब मामला शांत करा दिया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। चिकित्साधिकारी आरके गंगवार ने बताया कि घायलों में प्रेमवती, महेश, वीरपाल, हरीओम और मोहनलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed