{"_id":"596e02c34f1c1bf8468b4601","slug":"41500381891-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के इंतजार में खड़े मिर्जापुर के युवक से झपटमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस के इंतजार में खड़े मिर्जापुर के युवक से झपटमारी
Updated Tue, 18 Jul 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर में रोडवेज बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने मिर्जापुर के एक युवक से बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार रुपये थे। शोर शराबा होने पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन उससे पहले बाइक सवार वहां से भाग चुके थे।
शाहजहांपुर के कस्बा मिर्जापुर का रहने वाला मुकेश कश्यप दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। रात वह रोडवेज बस से घर जाने के लिए दिल्ली से चला था। साहिबाबाद डिपो की बस सोमवार सुबह बस रोडवेज स्टैंड पर पहुंची। बस से उतरने के बाद मुकेश कश्यप मिर्जापुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। इससे पहले कि मुकेश कुछ समझ पाता इनमें एक युवक ने झपट्टा मारकर उससे बैग छीन लिया। मुकेश के मुताबिक बैग में 20 हजार रुपये और कपड़े थे। उचक्कों का लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।