फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गायब बालक प्रिंस के घरवालों ने पुलिस से मांगी मदद

गायब बालक प्रिंस के घरवालों ने पुलिस से मांगी मदद

Fri, 16 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
गायब बालक प्रिंस के घरवालों ने पुलिस से मांगी मदद
उझानी। पिछले महीने कछला में गंगा नहाते वक्त से गायब बालक प्रिंस के घरवाले शुक्रवार को कोतवाली आकर प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल से मिले। पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने के साथ ही उन्होंने प्रिंस को खोजने में मदद की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन

दिल्ली से आकर कोतवाली पहुंचे घरवालों में गायब बालक की दादी कमला और बुआ नेहा के साथ रिश्तेदार भी मौजूद थे। बताया कि प्रिंस गंगा में नहीं डूबा, बल्कि उसे गायब कर दिया गया है। पिछले दिनों लखनऊ से एक व्यक्ति ने तीन-चार बार कॉल कर कहा था कि प्रिंस उसके पास है लेकिन वह सामने आने की बजाय गुमराह करता रहता है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करे तो उसकी हकीकत सामने आ जाएगी। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने गायब बालक के घरवालों को कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। कहा कि प्रिंस को लेकर हर स्तर पर जांच कराई जाएगी। बता दें कि 10 मई को घरवालों के साथ गंगा स्नान करते वक्त दिल्ली के संगम बिहार निवासी सुरेंद्र का 12 वर्षीय बेटा लापता हो गया था। उस वक्त पुलिस कर्मियों ने उसके डूब जाने की बात कही थी लेकिन लखनऊ की कॉल ने पुलिस को भी पसोपेश में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed