फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बच्चों के विवाद में फायरिंग, गांव में दहशत फैली

बच्चों के विवाद में फायरिंग, गांव में दहशत फैली

Wed, 14 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में फायरिंग, गांव में दहशत फैली
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंडहा में बुधवार शाम बच्चों के बीच विवाद में बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। दीवारों में काफी छर्रे जरूर लगे हैं। पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली के गांव गंडहा निवासी मुकेश और भूरे के बच्चे बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच मारपीट हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी दौरान मुकेश तमंचा ले जाया। उसने फायर कर दिया। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर यूपी 100 भी पहुंच गई। मुकेश को हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने मुकेश से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। दूसरे पक्ष की ओर से देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। ---------
विज्ञापन

नाली के विवाद में महिला को पीटा, घायल
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा के गांव भूड़ बिसौली की बेवा नारुल पत्नी सलाम को गांव के ही लोगों ने नाली के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि दबंग उसे घर के पास से नाली निकाल रहे हैं। उसका घर कच्चा है। ऐसे में नाली निकाले जाने से मकान गिर सकता है। उसने नाली का विरोध किया। इस पर दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
तिलक समारोह से बाइक चोरी दहगवां। थाना जरीफनगर के गांव भोगजीत नगलिया के दिनेश मंगलवार की रात पड़ोस के गांव रदनौल अजीतपुर में एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। उसने अपनी बाइक पंडाल के बाहर खड़ी कर दी। यहां से चोरों ने बाइक चोरी कर ली।
-------
दिव्यांग ने की अभद्रता की शिकायत
ओरछी। थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी बबलू पुत्र बाबू खां दिव्यांग है। ओरछी चौराहे स्थित एसबीआई में वह रुपये ट्रांसफर कराने गया था। बबलू का आरोप है कि बैंक में एक सुरक्षा कर्मी ने उससे अभद्रता की। उसे धक्का मारकर गिरा दिया। बबलू ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

--------
कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
कादरचौक। थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव धनपुरा में छापामारी कर गब्बर सिंह नाम के व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गांव में काफी तादाद में लहन भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed