फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मुख्यमंत्री और गो मूत्र को लेकर आपतिजनक पोस्ट

मुख्यमंत्री और गो मूत्र को लेकर आपतिजनक पोस्ट

Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और गो मूत्र को लेकर आपतिजनक पोस्ट
उसहैत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट का एक और मामला सोमवार को सामने आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसहैत नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी छम्मन मियां लंबे समय से उसहैत कस्बे में ही कालसेन बाबा मंदिर के पीछे रहता है। छम्मन ने अपने फेसबुक एकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गो मूत्र को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। लोगों को इस बारे में पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। शिकायत पुलिस से की गई। एसओ उसहैत हरिभान सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छम्मन मियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि रविवार को भी इसी तरह का मामला सामने आया था। महिला अस्पताल के सर्जन डॉ. हाकिम सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट किया था। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

--
मुख्यमंत्री को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में वादी खुद पुलिस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिभान सिंह, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed