फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   4 youth arrested in theft

डीजल-टायर चोरी करते वक्त दबोचे ग्वालियर के चार युवक

Tue, 25 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 25 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रकों से डीजल और उनके टायर चुराने के धंधे में लिप्त मध्यप्रदेश में ग्वालियर के रहने वाले चार युवकों को दबोच लिया। अपना ट्रक बराबर खड़ा करके उन्होंने दूसरे ट्रक के टायर भी खोल लिए, लेकिन डीजल नहीं निकाल पाए। आरोपियों का ट्रक भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात बदायूं रोड पर नीटू के फिलिंग स्टेशन की है। रात में करीब 11 बजे फिलिंग स्टेशन पर बदायूं की ओर से आकर एक ट्रक रुका। ड्राइवर ने ट्रक फिलिंग स्टेशन पर खड़े ट्रक के बराबर लगा दिया। फिलिंग स्टेशन कर्मियों को शक नहीं हो, इसलिए उनमें एक ने सेल्समैन से रास्ते के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दी। काफी देर बाद भी ट्रक नहीं हटा, तो सेल्समैन जितेंद्र और ओमेंद्र को शक हो गया। दोनों ने झांक कर देखा तो चारों युवक पहले से खड़े शकील अहमद के ट्रक के टायर खोल चुके थे। उन्होंने पाइप के जरिए ट्रक के टैंक से डीजल निकालना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सेल्समैन के शोर मचाने पर चारों युवक ट्रक से कासगंज की ओर निकल पड़े। बताते हैं कि सेल्समैन ने कोतवाली फोन कर पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत करा दिया। पुलिस ने बाइपास से चारों को मय ट्रक दबोच लिया। पकड़े गए पूछताछ के दौरान खुद को ग्वालियर में मोना इलाके का निवासी संतोष, सोनू, कन्नू और श्याम बताया। पुलिस ने उनके नाम और पते की तस्दीक ग्वालियर पुलिस से फोन पर बात कर करा ली। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए शातिर दिमाग युवक ग्वालियर के ही एक व्यक्ति के ट्रक पर ड्राइवर और क्लीनर हैं। इनमें से दो पहले से ही ट्रकों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश की ग्वालियर कोतवाली में चारों का आपराधिक रिकार्ड नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed