फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अवैध रूप से इकट्ठी की गई नौ सौ घन मीटर बालू बरामद

अवैध रूप से इकट्ठी की गई नौ सौ घन मीटर बालू बरामद

Wed, 01 May 2019 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से इकट्ठी की गई नौ सौ घन मीटर बालू बरामद
उझानी (बदायूं)। पिछले महीने से चल रहे बालू के अवैध कारोबार पर अफसरों ने शिकंजा कस दिया। कादरचौक और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर कस्बे में अफसरों ने बालू लदी आठ ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया। ये ट्रैक्टर ट्रॉलियां ओवरलोडेड भी थीं। इसके अलावा यहां बसोमा रोड पर खाली पड़े खेत में एडीएम प्रशासन की देखरेख में खनन निरीक्षक ने अवैध रूप से इकट्ठा किए गए करीब नौ सौ घन मीटर रेत के ढेर को कब्जे में ले लिया। उसे कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर में एडीएम (प्रशासन) रामनिवास शर्मा के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम बसोमा रोड पर पहुंची। खाली पड़े खेत में बालू के एक बड़े ढेर को देख अफसरों ने मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। एडीएम की देखरेख में खनन निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों से बालू की नाप तौल कराई तो करीब नौ सौ घन मीटर बालू पाई गई। खाली पड़ा खेत अजुध्या प्रसाद समेत तीन लोगों के नाम है। खनन निरीक्षक ने बताया कि बालू को अवैध रूप से इकट्ठा किया गया था। यह कृपाराम का बताया गया है। खनन निरीक्षक ने बालू दरोगा महावीर सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, एआरटीओ सोहेल अहमद, खनन निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने देर रात कादरचौक में छह और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कसबा शेखूपुर में बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा। बालू से ओवरलोडेड इन आठों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सिविल लाइंस और कादरचौक पुलिस के हवाले कर दिया गया। बता दें कि बालू का अवैध कारोबार कादरचौक क्षेत्र में कई दिनों से संचालित है। कादरचौक क्षेत्र में भदरौल के पास खनन प्वाइंट था जो पिछले महीने ठेकेदार की मौत के बाद से बंद है लेकिन धंधेबाज गंगा किनारे से बालू खनन कराने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उझानी के रास्ते निकल गईं पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
सोमवार रात में एसडीएम सदर और खनन निरीक्षक ने जिस समय कादरचौक और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की धरपकड़ शुरू की, उसकी भनक धंधेबाजों को लग गई। कादरचौक से उझानी के रास्ते रात में तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को और बिल्सी की ओर दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को निकाल दिया गया।

रेसी नगला से ककराला निकल जाती हैं बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली
कादरचौक। थाना क्षेत्र में खनन माफिया ने अपना सिक्का जमा लिया है। काफी समय से सफेद रेत का काला धंधा चल रहा है। इसके बारे में कुछ आला अफसरों को भी जानकारी है लेकिन आज तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। कटरी इलाके में जमे माफिया अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर उझानी और ककराला की ओर निकल जाते हैं। रात भर ट्रैक्टर ट्रॉलियों को ढोने का क्रम चलता रहता है। गनीमत रही कि डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया, जिससे सोमवार रात टीम ने छापा मारा। इसमेें काफी हद तक सफलता भी मिली।


एकत्र मिला रेता, लेखपाल निलंबित
बदायूं। उझानी के पास ग्राम सरोरा में अवैध खनन करके बालू इकट्ठा करने की सूचना पर डीएम ने तुरंत एडीएम प्रशासन और खनन निरीक्षक की टीम बनाकर मौके पर भेजी, तो पाया कि वहां पर लगभग नौ सौ घन मीटर बालू अवैध रूप से खनन करके इकट्ठा किया गया है। ऐसे में अवैध खननकर्ता व भंडारण करने वाले के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए गए। क्षेत्र के लेखपाल रमाशंकर शर्मा द्वारा इतनी मात्रा में रेत इकट्ठा किए जाने की सूचना एसडीएम व तहसीलदार को न देने पर घोर लापरवाही मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के भी आदेश दिए गए। डीएम ने बताया कि जब्त किए गए रेत की नीलामी की कार्रवाई करके धनराशि खजाने में जमा की जाएगी। 


बालू खनन का बदायूं जिले में कोई प्वाइंट नहीं है। अवैध प्वाइंट कासगंज जिले में है। कुछ लोग वहां भी बालू लाते हैं लेकिन जो ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ी गई हैं, उनके पास रॉयल्टी के पत्रक नहीं थे। डंपिंग ग्राउंड भी अवैध पाया गया है।
- रामनिवास शर्मा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed