फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यूरिया का अवैध भंडारण करते पकड़ा, चार पर रिपोर्ट

यूरिया का अवैध भंडारण करते पकड़ा, चार पर रिपोर्ट

Sun, 21 Apr 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
यूरिया का अवैध भंडारण करते पकड़ा, चार पर रिपोर्ट
बदायूं। कादरचौक में यूरिया का अवैध भंडारण करते एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जब उससे संबंधित अभिलेख मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया, जिस पर उसके स्टॉक को सील कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी की ओर से संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई, जिस पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पुलिस द्वारा जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार को सूचना दी गई कि कादरचौक के ग्राम बरचऊ निवासी पिंटू पुत्र अजय पाल यादव के मकान में 399 कट्टे यूरिया उतारा गया है। जब वह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तो वहां मौजूद अलापुर निवासी विपिन ने बताया कि वह मकान उसके पास किराए पर है तथा उसने यहां एक ट्रक कट्टे यूरिया के उतरवाए हैं। जब पुलिस व अन्य अधिकारियों ने उससे आवश्यक प्रपत्र, चालान, लाइसेंस आदि मांगे तो उसने दिखाने से इंकार कर दिया। इस पर टीम ने यूरिया के स्टॉक को सील करके वहां के प्रधान के पिता राजपाल सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया। यूरिया का नमूना भी परीक्षण के लिए लिया गया। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विपिन द्वारा यूरिया का अवैध भंडारण किया जा रहा था, लाइसेंस आदि भी नहीं था। एसओ हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि इस मामले में विपिन समेत तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed